नयी दिल्ली: जब 23वें मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम इस साल के अंत में खुलेगा तो दर्शकों को 1983 में भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव की मोम की मूर्ति को देखने का मौका मिलेगा।
भारतीय क्रिकेट के 58 वर्षीय महान क्रिकेटर ने आज यहां अपनी पहली मोम की प्रतिमा का अनावरण किया, जिससे वह महान खिलाडि़यों जैसे सचिन तेंदुलकर, लियोनल मेस्सी और डेविड बेकहम की श्रेणी में शामिल हो गये।
कपिल ने कहा, मैडम तुसाद दिल्ली में देश के महान लोगों में अपनी मोम की प्रतिमा के जुड़ने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 58 वर्ष की उम्र में यह होना व्यक्तिगत रूप से प्रेरणादायी है।
कपिल देव ने क्रिकेट में अपना पहला मैच 1975 में हरियाणा की तरफ से खेला था जिसमें उन्होंने पंजाब के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट लिए थे और पंजाब को 63 रन पर सिमटा दिया | इस तरह हरियाणा की जीत हुयी थी | कपिल देव ने इस सीजन में 30 मैच खेलते हुए 121 विकेट लिए थे | 1976–77 सीजन में उन्होंने जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी | इसके बाद उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में कई रिकॉर्ड कायम किये थे इसके बा उन्होंने रणजी में भी कई मैचो में बेहतरीन प्रदर्शन किया था |
इसके बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा और 1978 में उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था | 1978 से लेकर 1994 तक उन्होंने भारतीय टीम को उचाइयो तक पहुचाया और कई रिकॉर्ड भी कायम किये | कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचो में 5248 रन और 434 विकेट लिए थे | अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 163 रन की सर्वाधिक पारी खेली थी | इसके अलावा उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 8 शतक और 27 अर्द्धशतक बनाये थे | कपिल देव विश्व क्रिकेट में सबसे कम समय में 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे |
Kapil Dev कपिल देव का एकदिवसीय करियर भी काफी शानदार रहा था | कपिल देव ने 225 एकदिवसीय मैचो में 3783 रन और 253 विकेट लिए थे |
Latest Cricket News