1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐसे उड़ाया पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का मज़ाक

ऐसे उड़ाया पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का मज़ाक

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जहां ऐशेज़ की जंग शुरु हो गई है वहीं केविन पीटरसन एक गांव में क्रिकेट खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का मज़ाक उड़ा रहे हैं। एक विडीयो में इंग्लैंड के

ऐसे उड़ाया पीटरसन ने...- India TV Hindi
ऐसे उड़ाया पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का मज़ाक

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जहां ऐशेज़ की जंग शुरु हो गई है वहीं केविन पीटरसन एक गांव में क्रिकेट खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

एक विडीयो में इंग्लैंड के विवादास्पद पूर्व बल्लेबाज़ पीटरसन ने मज़ाक किया कि वह ईस्ट एंग्लियन सेवेंथ डिविज़न टीम फिलचेस्टर सी.सी में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने कहा,  'मेरा फिलचेस्टर के साथ साप्ताहिक अनुबंध है। अगर आपको ज़रुरत हो तो पलक झपकते ही कार्डिफ पहुंच जाऊंगा।'
आपको बता दें कि कार्डिफ में पहला ऐशेज़ टेस्ट चल रहा है।

वीडियो में पीटरसन बूढ़ों की टीम के साथ खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया को भला बुरा भी कह रहे हैं। बाद में वह ऐशेज़ पर अपनी राय भी देते हैं।

अगले पेज पर देखें वीडियो

Latest Cricket News