1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: जब महेंद्र सिंह धोनी की हमर को देख कीवी खिलाड़ियों की आंखें रह गईं फटी की फटी

Video: जब महेंद्र सिंह धोनी की हमर को देख कीवी खिलाड़ियों की आंखें रह गईं फटी की फटी

सोशल मीडिया पर आज भारतीय वन-डे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर वायरल हो गई। इस तस्वीर के वायरल होने की वजह भी दिलचस्प रही। ये तस्वीर है, जब भारतीय वनडे कप्तान धोनी रांची की सड़कों पर अपनी 'हमर' गाड़ी को दौड़ा रहे थे

MS Dhoni Hummer- India TV Hindi
MS Dhoni Hummer

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आज भारतीय वन-डे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर वायरल हो गई। इस तस्वीर के वायरल होने की वजह भी दिलचस्प रही। ये तस्वीर है, जब भारतीय वनडे कप्तान धोनी रांची की सड़कों पर अपनी 'हमर' गाड़ी को दौड़ा रहे थे और उनकी गाड़ी के साथ-साथ चल रही थी मेहमान न्यूजीलैंड टीम की बस।

ये नज़ारा उस वक्त ता है जब अपने ही शहर रांची में होने वाले वन-डे सीरीज़ के चौथे मैच की तैयारी के सिलसिले में ट्रेनिंग के लिए वे लोग टीम बस में सवार होकर निकले। रांची की सड़क पर एक तरफ कीवी टीम के क्रिकेटरों की बस चल रही थी, तभी सड़क के दूसरे छोर पर भारतीय कप्तान अपनी हमर खुद चलाते हुए दिखाई दिए... बस, फिर क्या था, न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों का सारा ध्यान धोनी और उनकी शानदार हमर की तरफ गया, और इस किस्से का सबसे दिलचस्प पहलू कीवी खिलाड़ियों के चेहरे पर आए भाव थे, जिनमें आश्चर्य और खुशी की झलक साफ नज़र आती है...।

इसी बीच ये तस्वीर खींची गई और ट्विटर से लेकर फेसबुक तक इस तस्वीर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। तस्वीर में टॉम लाथम को मुस्कुराते हुए साफ देखा जा सकता है, लेकिन उससे भी शानदार प्रतिक्रिया उनसे दो सीट पीछे बैठे रॉस टेलर की थी, जो हमर (या शायद धोनी) को देखकर हैरानीभरी खुशी ज़ाहिर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अब रांची में मौजूद हैं जहां बुधवार को सीरीज का चौथा वन-डे मैच खेला जाना है।

Latest Cricket News