1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राहुल ने बैंगलोर एयरपोर्ट पर CISF कर्मियों को पीपीई किट दान कर कही ये बड़ी बात

राहुल ने बैंगलोर एयरपोर्ट पर CISF कर्मियों को पीपीई किट दान कर कही ये बड़ी बात

भारत में अब तक कोविड-19 के लगभग 30 लाख मामले मिले हैं, जिनमें 55,000 से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 

KL Rahul- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES KL Rahul

नयी दिल्ली| भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल ने बेंगलुरु हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) हुड दान दिए हैं जिससे उन्हें कोविड-19 महामारी से लड़ने में मदद मिल सके। भारत में अब तक कोविड-19 के लगभग 30 लाख मामले मिले हैं, जिनमें 55,000 से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 

राहुल ने कहा, ‘‘ सीआईएसएफ दिन-रात हमारी रक्षा करती है। वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं ताकि हम आराम से रह सकें। उन्हें सुरक्षित और आरामदायक महसूस कराने की जिम्मेदारी केवल मेरी नहीं बल्कि हर किसी की है। यह उनके लिए मेरी ओर से किया गया छोटा सा प्रयास है।’’

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब का नेतृत्व करने के लिए तैयार राहुल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो कोविड-19 से लड़ रहे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की मदद के लिए आगे आये है। राहुल ने इससे पहले भी थैलेसीमिया के मरीज के लिए अपनी विश्व कप क्रिकेट किट को नीलाम किया था। वह 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए दुबई में है। 

Latest Cricket News