A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केएल राहुल भारतीय टीम में किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए हैं तैयार

केएल राहुल भारतीय टीम में किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए हैं तैयार

भारतीय का स्टार खिलाड़ी लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद कहा कि वह टीम के लिए किसी भी तरह की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं।

India vs Australia, Ind vs Aus 2nd ODI, India, steve smith, virat kohli, KL rahul, shikhar dhawan, R- India TV Hindi
Image Source : BCCI KL Rahul

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत का स्टार खिलाड़ी लोकेश राहुल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। राहुल ने इस मुकाबले में धमादेकार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में कुल 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर में 342 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

मुकाबले के बाद अपने प्रदर्शन को लेकर राहुल ने कहा, ''मैं मानता हूं कि टीम में हर एक दिन मेरे लिए एक अलग जिम्मेदारी है और मैं अब इस तरह की स्थिति का आनंद ले रहा हूं।''

राहुल एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और वह टीम के लिए ओपनिंग करते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वह पांचवे नंबर बल्लेबाजी के लिए उतरे और टीम की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए शानदार बल्लेबाजी भी की।

मध्यक्रम में बल्लेबाजी को लेकर राहुल ने कहा, ''पांचवे नंबर पर जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो मैं क्रिज पर कुछ समय बिताना चाहता था। विकेट किस तरह का था ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा विराट ने मुझसे कहा कि गेंद बल्ले पर अच्छे आ रही है यही वजह थी कि मैं गेम खेल पाया।''

उन्होंने कहा, ''मुझे खुद पर भरोसा था कि मैं यहां स्कोर कर सकता हूं, मुझे खुशी हैं कि बल्लेबाजी के दौरान मैंने अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाई जो मुझे दी गई। साथ ही बल्लेबाजी के दौरान जो साझेदारी हुई उससे भी मुझे काफी मदद मिली।''

इसके अलावा अपने विकेटकीपिंग को लेकर राहुल ने कहा, ''इस सीरीज से पहले मैंने कर्नाटक के लिए कुछ घरेलू मैचों में विकेटकीपिंग की थी, जिसकी वजह से मुझे विकेट के पीछे खड़े में परेशानी नहीं हो रही है। हालांकि मैंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उतना अधिक कीपिंग नहीं की है लेकिन इसके बावजूद कीपिंग के दौरन मैं कोशिश कर रहा हूं कि मैं अपने स्पिनर और तेज गेंदबाजों को निराश ना करूं''

आपको बता दें कि राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

Latest Cricket News