A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: जानें टॉप 5 गेंदबाज़ जिन्होंने कसी रनों पर लग़ाम

IPL: जानें टॉप 5 गेंदबाज़ जिन्होंने कसी रनों पर लग़ाम

नयी दिल्ली: टी20 विश्व कप का ख़ुमार अभी उतरा भी नहीं था इंडियन प्रेमियर लीग की धमक माहौल में सुनाई पड़ने लगी है। इंडियन प्रेमियर लीग (IPL) का नौवां संस्करण शनिवार से शुरु हो रहा

5 top ipl bowlers- India TV Hindi
5 top ipl bowlers

नयी दिल्ली: टी20 विश्व कप का ख़ुमार अभी उतरा भी नहीं था इंडियन प्रेमियर लीग की धमक माहौल में सुनाई पड़ने लगी है। इंडियन प्रेमियर लीग (IPL) का नौवां संस्करण शनिवार से शुरु हो रहा है। मुंबई में पहला मैच मुंबई इंडियंस और राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा।

टी20 क्रिकेट मैच मूलत: बल्लेबाज़ों का खेल माना जाता रहा है जिनके बल्ले से रनों की बौछार स्टेडियम को सराबोर कर देती है लेकिन अब गेंदबाज़ों ने भी बल्बाज़ों पर लग़ाम कसनी शुरु कर दी है। आज तो टी20 मैच की शुरुआत स्लो बॉलर से भी होनी लगी है जिसकी कल्पना अभी कुछ साल पहले तक कोई कर भी नहीं सकता था। वेस्ट इंडीज़ के सैमुएल्स बद्री इस समय टी20 के नंबर एक स्पिनर हैं।

    गेंदबाज़     मैच   विकेट    सर्वश्रेष्ठ   इकोनॉमी रेट
 लासिथ मलंगा   98   143     5/13      6.67
 अमित मिश्रा   98   111     5/17      7.25
 हरभजन सिंह  111   110     5/18      6.87
 पीयूष चावला  111   109     4/17      7.55
 ड्वेन ब्रावो   91   105     4/42      8.07

IPL में टॉप पांच गेंदबाज़ो की सूची में श्रीलंका के लासिथ मलंगा नंबर एक पर काबिज़ हैं। मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। उन्होंने 98 मैचों में 143 विकेट लिए हैं। 5/13 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसी क्रम में दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा हैं जिन्होंने 98 मैचों में 111 विकेट लिए हैं। 5/17 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मिश्रा दिल्ली के लिए खेलते हैं।

तीसरे चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमश: हरभजन सिंह(मुंबई इंडियंस), पीयूष चावला(कोलकता नाइट राइडर्स) और ड्वेन ब्रावो(गुजरात) आते हैं।

ये भी देखें: IPL: जानिये टॉप 5 बल्लेबाज़ जिन्होंने लगाया रनों का अंबार

Latest Cricket News