A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन की इस अनोखी खूबी से मेल खाती है बाबर और कोहली की बैटिंग : इयान बिशप

सचिन की इस अनोखी खूबी से मेल खाती है बाबर और कोहली की बैटिंग : इयान बिशप

स्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज ईयान बिशॉप ने कहा है कि पाकिस्तान के बाबर आजम और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सीधी लाइन में खेलते हैं जो उन्हें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की याद दिलाते हैं।

<p>सचिन की इस अनोखी खूबी...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES सचिन की इस अनोखी खूबी से मेल खाती है बाबर और कोहली की बैटिंग : इयान बिशप

नई दिल्ली| वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा है कि पाकिस्तान के बाबर आजम और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सीधी लाइन में खेलते हैं जो उन्हें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की याद दिलाते हैं। बिशप ने जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज पॉमी मांग्बा से इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, "कोहली, आजम जब सीधी लाइन में खेलते हैं तो आपको सचिन की याद आती है।"

बिशप ने कहा, "मैंने जितने बल्लेबाजों को गेंदबाजी की है उनमें से मैं उन्हें महान बल्लेबाज इसलिए कहता हूं क्योंकि वह सीधी लाइन में खेलते थे और यह दोनों (कोहली और आजम) भी इसी तरह खेलते हैं।"

हालिया दौर में कोहली और आजम के बीच तुलना की जाने लगी है। बाबर टी-20 में नंबर-1 बल्लेबाज हैं और इसी प्रारूप में कोहली नंबर-10 के स्थान पर हैं। कोहली हालांकि वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर हैं जहां आजम तीसरे स्थान पर हैं। टेस्ट रैंकिंग में कोहली दूसरे और आजम छठे स्थान पर हैं।

Latest Cricket News