A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली का दावा बेतुका और अपमानजनक: आस्ट्रेलियाई सहायक कोच

कोहली का दावा बेतुका और अपमानजनक: आस्ट्रेलियाई सहायक कोच

बेंगलुरू: आस्ट्रेलियाई सहायक कोच डेविड साकेर ने विराट कोहली के दावे को खारिज किया और इसे बेतुका और अपमानजनक करार किया क्योंकि भारतीय कप्तान ने कहा था कि दूसरे टेस्ट में डीआरएस फैसले के लिये

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

बेंगलुरू: आस्ट्रेलियाई सहायक कोच डेविड साकेर ने विराट कोहली के दावे को खारिज किया और इसे बेतुका और अपमानजनक करार किया क्योंकि भारतीय कप्तान ने कहा था कि दूसरे टेस्ट में डीआरएस फैसले के लिये मेहमान टीम ने रणनीति के तहत सलाह मांगी थी। 

साकेर ने आज आस्ट्रेलियाई मीडिया से कहा, मुझे लगता है कि यह बहुत बेतुका है, जब स्टीवन स्मिथ ने उपर टीम की बालकनी की ओर देखा तो हम किसी अन्य से ज्यादा डरे हुए थे क्योंकि हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। 

उन्होंने कहा, हमें कोई विस्तृत संकेत प्रणाली नहीं मिली थी और जब उसने ऐसा किया तो हमारे लिये यह काफी हैरानी भरा था। सच कहूं तो अगर हमारे पास इस तरह की कोई संकेत प्रणाली होती तो हम इसमें काफी बुरी तरह गलत रहे, वो भी दो बार, डेविड वार्नर और शान मार्श के मामले क्योंकि दोनों ही दूसरे टेस्ट में समीक्षा में गलत निकले। 

साकेर ने कहा, मुझे नहीं पता कि उसने :कोहली: जो कुछ कहा है, उससे वह क्या सोच रहा है, और अगर उसने बालकनी में कुछ देखा, लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि क्रिकेट में मेरे समय के दौरान मैंने ऐसा होते हुए नहीं देखा। 

मैच के बाद कोहली ने आरोप लगाया था कि उन्होंने दो बार आस्ट्रेलियाई खिलाडि़यों को डीआरएस फैसला लेते हुए ड्रेसिंग रूम की ओर देखते हुए देखा। साकेर ने कहा, यह सचमुच अपमानजनक है। यह संभवत: सबसे खराब चीज है, आप धोखेबाज कहे जा सकते हो, यह अपमानजनक चीज है। हमने कभी भी इस तरह की चीज नहीं है और कभी भी ऐसा नहीं करेंगे। आप जो कह रहे हैं, उसका आपके पास साक्ष्य होना चाहिए। 

Latest Cricket News