A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्ट इंडीज़ दौरे के लिए कोहली ने रखा नया लुक

वेस्ट इंडीज़ दौरे के लिए कोहली ने रखा नया लुक

टीम इंडिया के कप्तान (टेस्ट) विराट कोहली इन दिनों वेस्ट इंडीज़ दौरे की तैयारी में लगे हुए हैं. इसके लिए वह न सिर्फ अपनी फ़िटनेस पर ध्यान दे रहे हैं बल्कि अपने लुक पर

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

टीम इंडिया के कप्तान (टेस्ट)  विराट कोहली इन दिनों वेस्ट इंडीज़ दौरे की तैयारी में लगे हुए हैं. इसके लिए वह न सिर्फ अपनी फ़िटनेस पर ध्यान दे रहे हैं बल्कि अपने लुक पर भी उन्होंने काम किया है। कोहली ने अपनी हेयर स्टायल चैंज की है। वेस्ट इंडीज़ के दौरे पर टीम इंडिया अगले महीने जाएगी जहां उसे चार टेस्ट मैच खेलने हैं।

कोहली अपने फ़ैंस को हमेशा अपडेट रखते हैं और इस बार भी उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर नये लुक की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह क्रूकट हेयरस्टायल में नज़र आ रहे हैं।

टीम इंडिया का पहला टेस्ट 21 जुलाई को एंटीगा में होगा। इसके पहले वह 9 जुलाई को सेंट किट्स में दो दिन का अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद 14 जुलाई को एक और अभ्यास मैच खेलेगी।

दूसरा टेस्ट मैच जमैका में 30 जुलाई से, तीसरा सेंट लुइस में और चौथा टेस्ट त्रिनिनाद में 18 अगस्त से होगा। 

Latest Cricket News