A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने ट्विटर पर पीछे छोड़ा सचिन, धोनी को

कोहली ने ट्विटर पर पीछे छोड़ा सचिन, धोनी को

नयी दिल्ली: श्रीलंका में हाल ही में 22 साल के बाद टीम इंडिया को सीरीज़ जिताने वाले कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के मामले में महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर और धोनी को

कोहली ने ट्विटर पर...- India TV Hindi
कोहली ने ट्विटर पर पीछे छोड़ा सचिन, धोनी को

नयी दिल्ली: श्रीलंका में हाल ही में 22 साल के बाद टीम इंडिया को सीरीज़ जिताने वाले कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के मामले में महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर और धोनी को पीछे छैड़ दिया है। ट्विटर पर उनके फॉलोअर की संख्या 80 लाख पार कर गई है।

कोहली ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने प्रशंसकों की संख्या बढ़ने का शुक्रिया अदा किया।

कोहली हाल ही में अपनी कप्तानी में पहली टेस्ट श्रृंखला जीत कर लौटे हैं। उन्होंने श्रीलंका को 2-1 के अंतर से शिकस्त दी। ट्विटर पर उनके फॉलोअर की संख्या 80 लाख पार करने पर उन्होंने तुरंत अपने प्रशसंकों का धन्यवाद किया।

कोहली ने ट्वीट किया, 80 लाख फॉलोअर, निश्चित रूप से अभिभूत हूं। इतने प्यार के लिए सभी का शुक्रिया।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के भी ट्विटर पर लगभग 77 लाख और महेंद्र सिंह धोनी के लगभग 45 लाख फॉलोअर हैं।

Latest Cricket News