नयी दिल्ली: टीम इंडिया (टेस्ट) के कप्तान विराट कोहली T20 फॉर्मेंट के नंबर एक बैट्समैन बन गए हैं। ICC ने मंगलवार को प्लैयर रैंकिंग की लिस्ट जारी की है।
कोहली ने ये स्थान ऑस्ट्रेलिया के ऐरॉन फ़िंच को बेदख़ल करके हासिल किया है। फ़िंच इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सोमवार को हुए T20 मैच नहीं खेल पाए थे जिसकी वजह से उनको 17 अंको का नुकसान हुआ और अब वह कोहली से सात अंक पीछे हैं।
कोहली की कप्तानी में मंगलवार को भारत ने श्रीलंका को उसी की ज़मीन पर 22 साल बाद हराकर सीरीज़ जीती है और विराट भारत की तरफ से सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन भी रहे हैं।
बैटिंग टैबल में इंग्लैंड के कप्तान इओन मॉर्गन और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ भी ऊपर आए हैं।
इंग्लैंड के मोईन अली ने भी अपने करिअर की बेस्ट रैंकिंग हासित की है। वह 77वें स्थान पर हैं।
बॉलिंग में वेस्ट इंडीज़ के सैमुअल बद्री टॉप पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट क्यूमिंस सोमवार के मैच के बाद 14वें स्थान पर आ गए हैं जहां दक्षिण अफ़्रीका के इमरान ताहिर पहले से ही मौजूद हैं।
सोमवार को हार के बाद ऑस्ट्रेलिया खिसकर तीसरे स्थान पर आ गया और पाकिस्तान पहुंच गया दूसरे नंबर पर। वह ICC World Twenty20 चैंपियन श्रीलंका से 6 अंक पीछे है।
Latest Cricket News