1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश टीम के प्रति कोई दुर्भावना नहीं : कोहली

बांग्लादेश टीम के प्रति कोई दुर्भावना नहीं : कोहली

कोलकाता: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को कहा कि उनकी टीम में बांग्लादेश को लेकर कोई कटुता नहीं है। भारतीय टीम आखिरी बार बांग्लादेश से विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में

बांग्लादेश टीम के...- India TV Hindi
बांग्लादेश टीम के प्रति कोई दुर्भावना नहीं : कोहली

कोलकाता: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को कहा कि उनकी टीम में बांग्लादेश को लेकर कोई कटुता नहीं है। भारतीय टीम आखिरी बार बांग्लादेश से विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भिड़ी थी जिसके बाद कई विवाद सामने आए। कोहली ने हालांकि पुराने विवादों को दरकिनार करते हुए कहा, "हम उन बातों को भूल कर आगे बढ़ चुके हैं। विश्व कप के बाद भी हम काफी क्रिकेट खेल चुके हैं इसलिए उस विवाद की याद अब धूमिल पड़ गई है।"

कोहली के अनुसार फिलहाल टीम का ध्यान टेस्ट मैच जीतने पर है और प्रतिद्वंद्वी टीम को लेकर मन में कोई दुर्भावना नहीं है।

भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं। टेस्ट मैच 10 जून से शुरू होगा।

गौरतलब है कि भारत ने विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को 109 रनों से हराया। इसके बाद बांग्लादेश में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए और वहां के प्रशंसकों ने मैच में खराब अंपायरिंग की आलोचना करते हुए आरोप लगाए कि जानबूझकर उनकी टीम के खिलाफ कई फैसले दिए गए।

यहां तक की तात्कालिक आईसीसी अध्यक्ष बांग्लादेश के मुस्तफा कमाल तक ने आरोप लगाया कि उनके देश को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए जानबूझ कर अंपायरों द्वारा गलत फैसले दिए गए।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने लेकिन उन तमाम आरोपों को खारिज किया।

इसके बाद विश्व कप के फाइनल में आईसीसी चेयरमैन एन. श्रीनिवासन द्वारा विजेता टीम आस्ट्रेलिया को विश्व कप ट्रॉफी देने का मामला भी बांग्लादेश क्रिकेट के साथ विवाद का कारण बना। कमाल के अनुसार आईसीसी का अध्यक्ष होने के नाते ट्रॉफी भेंट करने का हक उनका था लेकिन श्रीनिवासन ने नियमों की अनदेखी की।

कमाल ने इसके बाद नाराज होकर आईसीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Latest Cricket News