A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बहुत जरूरी हो तभी कोहली को बैटिंग करनी चाहिए: सुनील गावस्कर

बहुत जरूरी हो तभी कोहली को बैटिंग करनी चाहिए: सुनील गावस्कर

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने चोटिल विराट कोहली को जोखिम नहीं लेने की सलाह देते हुए कहा कि अगर बहुत जरूरी हो, तभी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट में बल्लेबाजी करनी चाहिए।

Sunil Gavaskar | STRDEL/AFP/Getty Images- India TV Hindi
Sunil Gavaskar | STRDEL/AFP/Getty Images

नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने चोटिल विराट कोहली को जोखिम नहीं लेने की सलाह देते हुए कहा कि अगर बहुत जरूरी हो, तभी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट में बल्लेबाजी करनी चाहिए। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गावस्कर ने कहा कि रांची की पिच अब भी बल्लेबाजी के लिए अच्छी है तो भारतीयों को कोहली के योगदान के बिना ही ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 451 रन के स्कोर के करीब पहुंचना चाहिए। गावस्कर ने कहा, ‘देखिए, कोहली की चोट भले ही बहुत गंभीर नहीं हो लेकिन वह ऐसा खिलाड़ी है जो मैदान पर आना पसंद करते हैं और वह अगर मैदान पर नहीं उतर रहे हैं तो यह चोट थोड़ी ज्यादा ही होगी। इसलिये वह पूरी तरह से आराम कर सकते हैं। वह अगले टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट हो सकते हैं।’ 

गावस्कर ने कहा, ‘अगर बहुत जरूरी हो तभी कोहली को बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए। अगर बहुत ही जरूरी स्थिति आ जाये, जब भारतीय बल्लेबाजी क्रम अचानक चरमरा जाए, ज्यादा रन नहीं हो और यह करना सुनिश्चित हो कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में बड़ी बढ़त नहीं ले, सिर्फ तभी कोहली को बल्लेबाजी के लिये उतरना चाहिए।’

Latest Cricket News