A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली-सचिन के बीच ट्वीटरबाज़ी, फेंस में धमासान

कोहली-सचिन के बीच ट्वीटरबाज़ी, फेंस में धमासान

नयी दिल्ली: टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बल्ले से तो रन तीर की तरह निकलते हैं लेकिन ज़बान कभी-कभी धोखा दे जाती है। इसकी एक वजह है उनका बड़बोलापन। दरअसल कोहली का सचिन को लेकर

कोहली-सचिन के बीच...- India TV Hindi
कोहली-सचिन के बीच ट्वीटरबाज़ी, फेंस में धमासान

नयी दिल्ली: टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बल्ले से तो रन तीर की तरह निकलते हैं लेकिन ज़बान कभी-कभी धोखा दे जाती है। इसकी एक वजह है उनका बड़बोलापन। दरअसल कोहली का सचिन को लेकर किया एक ट्वीट उनके लिए सिर दर्द बन गया।

बार उन्होंने सचिन के बारे में एक ऐसा ट्वीट किया कि सचिन के फैन्स भड़क उठे। मामले को बिगड़ता देख 9 घंटे बाद विराट ने दूसरा ट्वीट कर बात को संभालने की कोशिश की लेकिन सचिन के फैन्स टस से मस नहीं हुए।

दरअसल, सचिन ने ट्विटर पर लिखा, "हैलो, विराट कोहली, मैं खेलना चाहता हूं...!" इसके बाद कोहली ने जो जवाब दिया वो है, "मुझे भरोसा नहीं कि आपके पास ज़रुरी क़ाबिलियत है, सचिन पाजी...।"

कोहली ने क्या सोचकर ये ट्वीट किया ये तो वही जाने लेकिन हां इससे फेंस नाराज़ ज़रुर हो गए। इसके बाद फैन्स ने जहां सचिन का समर्थन किया, वहीं विराट को जमकर कोसा। विवाद बढ़ने के 9 घंटे बाद कोहली ने फेसबुक पर पूछा, ''मेरे हिसाब से तो सचिन किसी बंधन में तो हैं नहीं। आप क्या सोचते हैं?'' इस पोस्ट पर भी फैन्स ने कोहली को ही निशाने पर रखा।

कोहली आईपीटीएल (इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग) टीम यूएई रॉयल्स के को-ऑनर बने हैं। 17 ग्रैंड स्लैम के विजेता रॉजर फेडरर भी उनकी टीम में हैं। सचिन का टेनिस प्रेम तो जगजाहिर ही है। इसलिए सचिन ने ट्वीट कर खेलने की बात कही। बता दें कि सचिन और फेडरर अच्छे दोस्त हैं। मास्टर ब्लास्टर फेडरर का मैच देखने अक्सर विंबलडन में जाते हैं।

Latest Cricket News