नयी दिल्ली: भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने विश्राम के बाद वापसी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ चेन्नई में 28 से 31 जुलाई को होने वाले चार दिन के मैच में खेलने का फैसला किया है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने चयन समिति के बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, विराट कोहली ने चयन समिति से अनुरोध किया था कि वह अभ्यास मैच खेलना चाहते हैं और चाहते हैं कि आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले।
विराट आस्ट्रेलिया ए दौरे का चेन्नई में होेने वाले दूसरे चार दिन के मैच में खेलेंगे। संदीप पाटिल से यह पूछने पर कि इस मैच में कप्तानी कौन करेगा तो उन्होंने बताया, चेतेश्वर पुजारा को कप्तान बनाया गया है और वह ही टीम की अगुवाई करेंगे ।
विराट के इस मैच में खेलने का कारण यह भी है कि चेन्नई का चेपक मैदान और श्रीलंका की पिच भी कुछ एक सी ही हैं।
Latest Cricket News