1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR के साथ नहीं होंगे पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज अकरम

KKR के साथ नहीं होंगे पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज अकरम

कोलकाता: पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज और कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम निजी कारणों और समय के अभाव के कारण आईपीएल 2017 में नजर नहीं आएंगे। केकेआर ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘गेंदबाजी कोच

Wasim Akram- India TV Hindi
Wasim Akram

कोलकाता: पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज और कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम निजी कारणों और समय के अभाव के कारण आईपीएल 2017 में नजर नहीं आएंगे।

केकेआर ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘गेंदबाजी कोच और मेंटर वसीम अकरम आईपीएल 2017 में नजर नहीं आएंगे। वह निजी कारणों और समय के अभाव के कारण आगामी सत्र में नहीं आ सकेंगे।’ केकेआर के सीईओ और एमडी वेंकी मैसूर ने कहा, ‘हमें वसीम भाई की कमी खलेगी जो पिछले कई साल से केकेआर परिवार का हिस्सा हैं और 2012 तथा 2014 में हमारी खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामना देते हैं।’

अकरम ने कहा,‘मुझे केकेआर टीम का आपसी तालमेल बहुत पसंद है। मैने इसके मेंटर के रूप में अपनी भूमिका का पूरा मजा लिया है। मुझे इसकी कमी खलेगी। मैं टीम को शुभकामना देता हूं।’

Latest Cricket News