कोलंबो: श्रीलंका पुलिस ने राष्ट्रीय क्रिकेटर नुवान कुलशेखरा की कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत के बाद उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में रखा।
पुलिस ने बताया कि चौंतीस साल के नुवान कुलशेखर जब ए-1 हाईवे पर जा रहे थे तो विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सड़क को बांटने वाले बैरियर से टकराने के बाद क्रिकेटर की गाड़ी से टकरा गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया, नियमित जांच के तहत उसे कुछ समय हिरासत में लिया गया और फिर छोड़ दिया गया। चोट लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
कुलशेखरा से बात नहीं हो सकी लेकिन उनके एक करीबी ने बताया कि इस घटना से वह सकते में हैं।
Latest Cricket News