1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुलदीप ने काफी अलग अलग तरह की गेंद फेंकी: वेड

कुलदीप ने काफी अलग अलग तरह की गेंद फेंकी: वेड

धर्मशाला: आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड भारत के पदार्पण करने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की टेस्ट सिरीज़ के चौथे मैच में गेंदबाजी से काफी प्रभावित दिखे और उन्होंने स्वीकार किया कि मेहमान टीम के

Kuldeep- India TV Hindi
Kuldeep

धर्मशाला: आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड भारत के पदार्पण करने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की टेस्ट सिरीज़ के चौथे मैच में गेंदबाजी से काफी प्रभावित दिखे और उन्होंने स्वीकार किया कि मेहमान टीम के कुछ बल्लेबाजों को उसका सामना करने में मुश्किल हुई। 

कुलदीप ने 68 रन देकर चार विकेट हासिल किये जिससे आस्ट्रेलियाई टीम लंच तक एक विकेट पर 131 रन तक पहुंचने के बाद पहली पारी में 300 रन में सिमट गयी। 
वेड ने आस्ट्रेलिया की पहली पारी में उपयोगी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने कहा, हां, उसकी गेंदों को समझने के लिये कुछ गेंद खेलनी पड़ी। उसने काफी अलग अलग तरह गेंद फेंकी। उसने सीम की ओर से काफी लेग स्पिन गेंद फेंकी, उसकी रोंगउन भी सीम की ओर से फेंकी। उसकी गेंदों को समझने के लिये कुछ गेंद खेलनी पड़ी। 

वेड ने कहा कि हालांकि उन्होंने कुलदीप के लिये अभ्यास किया था लेकिन क्रीज पर उसका सामना करना बिलकुल अलग था। 

उन्होंने कहा, हां, सीरीज शुरू होने से पहले हमें सभी को देखना था इसलिये वह जो गेंदबाजी करने वाला था, उससे खिलाड़ी ज्यादा परेशान नहीं थे। लेकिन जब आप मैच में खेलते हो तो चीजें अलग हो जाती हैं, विशेषकर विकेट जिस तरह से व्यवहार करता है। लेकिन हां, हर किसी को उसकी फुटेज देखनी होगी क्योंकि उसने आज काफी अच्छी गेंदबाजी की। 

Latest Cricket News