लंदन: विरोधी अमीन पठान के कल अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने के बाद ललित मोदी के राजस्थान क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बने रहने का रास्ता साफ होने के बाद IPL के इस पूर्व आयुक्त ने राज्य संघ को पारदर्शी बनाने का वादा किया।
लंदन के रह रहे ललित ने ट्वीट किया, हम अपने काम में पारदर्शी रहेंगे और अपने क्रिकेटरों को फलने फूलने का पूरा मौका देंगे। आरसीए में क्रिकेट को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। टीम राजस्थान अभी BCCI के अंतर्गत टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है।
मोदी ने कहा कि वह आरसीए का पुराना गौरव लौटाने के लिए काम करेंगे। ललित मोदी ने साथ ही बुनियादी ढांचे में सुधार पर भी जोर दिया।
Latest Cricket News