A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: 150 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने मलिंगा, जानें कौन है दूसरे नंबर पर

IPL: 150 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने मलिंगा, जानें कौन है दूसरे नंबर पर

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी लसिथ मलिंगा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 150 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Lasith Malinga | PTI Photo- India TV Hindi
Lasith Malinga | PTI Photo

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी लसिथ मलिंगा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 150 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। IPL के 10वे संस्करण में शनिवार रात फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए 45वें मैच में श्रीलंका के गेंदबाज मलिंगा ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 2 विकेट लेने के साथ ही इस टूर्नमेंट में अपने 150 विकेट पूरे किए। 

IPL में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप पर काबिज मलिंगा ने 2009-2017 के बीच अब तक खेले गए 105 मैचों में कुल 151 विकेट लिए हैं। इस सूची में अमित मिश्रा दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2008 से 2017 के बीच अब तक खेले गए 123 मैचों में कुल 133 विकेट लिए हैं। वहीं भारत के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह 127 विकटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भी 2008 से 2017 के बीच 134 मैचों में ये विकेट लिए हैं। 

उल्लेखनीय है कि शनिवार रात खेले गए मैच में मुंबई ने दिल्ली को 146 रनों से हरा दिया। यह IPL इतिहास की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी है।

Latest Cricket News