1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के लिटिल मास्टर हनीफ मोहम्मद का देहांत

पाकिस्तान के लिटिल मास्टर हनीफ मोहम्मद का देहांत

महान पाकिस्तानी बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद को डॉक्टरों ने आखिरकार मृत घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि हनीफ मोहम्मद की धड़कन आज छह मिनट के लिए रूक गयी थी और डाक्टरों ने उन्हें ‘क्लीनिकल मृत’ घोषित कर दिया था।

hanif- India TV Hindi
hanif

कराची: महान पाकिस्तानी बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद को डॉक्टरों ने आखिरकार मृत घोषित कर दिया है।  गौरतलब है कि  हनीफ मोहम्मद की धड़कन आज छह मिनट के लिए रूक गयी थी और डाक्टरों ने उन्हें ‘क्लीनिकल मृत’ घोषित कर दिया था। लेकिन छह मिनट बाद डाक्टरों को उनकी धड़कन वापस लाने में सफलता मिल गयी थी।

गौरतलब है कि इस घटना में आज हनीफ के बेटे शोएब मुहम्मद ने अस्पताल से कई टेलीविजन चैनलों को बताया कि उनके पिता का निधन हो गया है लेकिन कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने फिर से घोषणा की कि उनका निधन नहीं हुआ और वह जीवित हैं लेकिन आखिरकार ये खबर पक्की हो गई है कि पाकिस्तान का ये नायाब बल्लेबाज चल बसा है।  हनीफ को कई बीमारियों से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे।

शोएब ने कहा कि उनके दिल की धड़कन छह मिनट के लिए रूक गयी थीं लेकिन डॉक्टर उन्हें ठीक करने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने उन्हें दूसरा मौका दिया है और मुझे लगता है कि यह उनके लाखों प्रशंसकों एवं समर्थकों की दुआओं का असर है। उन्होंने रोते रोते कहा कि वह अस्पताल जा रहे थे जब एक रिश्तेदार ने उन्हें उनके पिता के निधन की जानकारी दी।

शोएब ने कहा कि मैं घबरा गया और रोना शुरू कर दिया लेकिन जब मैं अस्पताल पहुंचा तो मुझे बताया गया कि उनकी दिल की धड़कन छह मिनट के लिए रूक गयी थी लेकिन क्टर उन्हें ठीक करने में सफल रहे। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि हनीफ मोहम्मद जीवित हैं और सांस की तकलीफ होने के कारण दो हफ्ते पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद से उन्हें हरसंभव इलाज मुहैया कराया जा रहा है। यह 81 साल का पूर्व क्रिकेटर 30 जुलाई से वेंटिलेंटर पर है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हनीफ उस पाकिस्तानी टीम के सदस्य थे जिसने पहली बार 1954-55 में भारत का दौरा किया था। उन्होंने 55 टेस्ट मैच खेले थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1957-58 में 337 रन की यादगार पारी खेली थी।

Latest Cricket News