1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2017: दिल्ली ने टॉस जीता, पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला

2017: दिल्ली ने टॉस जीता, पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला

IPL में आज यहां औपचारिक मैच में दिल्ली ने गुजरात के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। अंकतालिका में सातवें स्थान पर चल रही दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदों को उस समय बड़ा झटका लगा जब सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को

Zaheer, Raina- India TV Hindi
Zaheer, Raina

कानपुर: IPL में आज यहां औपचारिक मैच में दिल्ली ने गुजरात के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। अंकतालिका में सातवें स्थान पर चल रही दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदों को उस समय बड़ा झटका लगा जब सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को मात दी। सनराइजर्स की इस जीत के बाद अब दिल्ली अगर अपने बाकी के बचे तीनों मैच भी जीत जाती है, तो भी वह प्ले ऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। गुजरात का प्रदर्शन भी दिल्ली से थोड़ा ही बेहतर रहा है। वह अंकतालिका में छठे स्थान पर है। ब्रेंडन मैक्कलम के जाने से उसकी बल्लेबाजी पर असर पड़ा है। मैक्कलम और कप्तान सुरेश रैना के अलावा गुजरात का कोई और बल्लेबाज निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। 

टीमें:

दिल्ली डेयरडेविल्स: संजू सैम्सन, करुण नायर, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, कोरे एंडरसन, सैमुअल, ब्रैथवेट, पैट कमिंस, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, ज़हीर ख़ान।

गुजरात लायंस: ड्वान स्मिथ, ईशान किशन, सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, एरॉन फ़िंच, रविंद्र जडेजा, जैम्स फ़ॉकनर, धवल कुलकर्णी, सांगवान, बासिल थंपी, अंकित सोनी।

​लाइव अपडेट्स:

Latest Cricket News