भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथमप्टन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन खराब रौशनी के कारण खेल को समय से पहले समाप्त कर दिया गया। मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए। इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं।
न्यूजीलैंड के लिए दिन का आखिरी विकेट डेवॉन कॉन्वे के रूप में गिरा जिन्होंने 54 रनों की पारी खेली। वहीं टीम के लिए क्रिज पर कप्तान केन विलियमसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि रॉस टेलर ने अपना खाता नहीं खोला।
भारत प्लेइंग XI : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (c), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड प्लेइंग XI : टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (w), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमीसन, नील वैगनर, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन शनिवार को साउथैम्पटन में खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त किये जाने तक तीन विकेट पर 146 रन बनाये। अंपायरों ने जब दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की तब कप्तान विराट कोहली 44 और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 29 रन पर खेल रहे थे।
Latest Cricket News