A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ऑल आउट 300

LIVE IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ऑल आउट 300

धर्मशाला: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सिरीज़ का चौथा और निर्णायक मैच कुछ ही देर में यहां शुरु होने वाला है और टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा झटका ये है कि कप्तान विराट

Smith- India TV Hindi
Smith

धर्मशाला:  ऑस्ट्रेलिया आज यहां टेस्ट सिरीज़ के चौथे मैच के पहले दिन चायकाल  के बाद 300 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय  पारी के हीरो रहे पहला टेस्ट खेल रहे कुलदीप यादव जिन्होंने 68 रन देकर चार विकेट लिए। लंच के समय ऑस्ट्रेलिया की स्थिति बहुत मज़बूत थी क्योंकि 131 पर उसका सिर्फ एक विकेट गिरा था लेकिन लंच के बाद कुलदीप ने तीन विकेट लेकर मेहमान टीम को झकझोर दिया। टी के बाद उन्हें एक और विकेट मिला। उमेश ने दो और अश्विन, जडेजा और भुवनेश्वर ने एक-एक विकेट लिया। 

इसके पहले आज सुबह ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। इस मैच में  कप्तान विराट कोहली नही खेल रहे है और उनकी जगह  अब उप कप्तान अजंक्य रहाणे कप्तानी करेंगे। सिरीज़ 1-1 से बराबर है और अगर ऑस्ट्रेलिया ये मैच ड्रॉ भी करवा लेता है तो भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी पर उसका कब़्ज़ा बरक़रार रहेगा। भारत की टीम में दो परिवर्तन किए गए हैं। ईशांत की जगह भुवनेश्वर कुमार को खिलाया जा रहा है जबकि कुलदीप यादव अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नही है।

भारत: केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजंक्य रहाणे, करुण नायर, अश्विन, रिद्धिमन साहा, जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, उमेश यादव, 

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉंब, ग्लेन मैक्वेल, मैथ्यू वेड, कमिंस,  ओ कीफ, नैथन लॉयन, जोश हैज़लवुड

लाइव अपडेट्स:

- आज का खेल समाप्त भारत 0/0

- बॉलिंग कर रहे हैं हैज़लवुड और सामने हैं राहुल

- एक ओवर के लिए भारत को आज बैटिंग के लिए उतरना पड़ेगा

-ऑस्ट्रेलिया ऑल आउट 300

- लॉयन आउट.....भुवनेश्वर ने करवाया कैच

- भारत ने दूसरी नयी बॉल ली

-वेड ने चार चौक्के और एक छक्के की मदद से 57 महत्वपूर्ण रन बनाए

-वेड का गिरा विकेट, जडेजा ने किया बोल्ड

- लॉयन ने कुलदीप पर लगातार दो चौक्के लगाए

- 84 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 283/8। मैथ्यू वेड 50 और नाथन ल्यॉन 5 

- वेड का अर्धशतक

- 81 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 274/8। मैथ्यू वेड 47 और नाथन ल्यॉन 3 पर नॉटआउट।

- ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा। ओ कीफ (8) रन आउट। स्कोर 269/8।

- 78 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 268/7, वेड 44 और ओकीफ 8

-कुलदीप का एक और झटका, कमिंस आउट, अपनी ही बॉल पर किया कैच आउट

- कुलदीप को वापस बुलाया गया

- 70 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 239/6। वेड 24 और कमिंस 20

- कमिंस ने जडेजा को निशाना बना लिया है, लगातार जड़ दिए दो चौक्के

- कमिंस का जडेजा की बॉल पर चौक्का

- 66 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 223/6। वेड 21 और कमिंस 7

- टी के बाद का खेल शुरू। कमिंस को गेंद डाल रहे हैं अश्विन। ऑस्ट्रेलिया 208/6।

- चायकाल, ऑस्ट्रेलिया 208/6

- कुलदीप की फिर वापसी। समाने दो नए बल्लेबाज़ हैं

- कमिंस हैं अगले बल्लेबाज

- स्मिथ आउट, 111 के स्कोर पर अश्विन ने स्लिप पर कैच करवाया

- 58 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 201/5। स्मिथ 106 और मैथ्यू वेड 12 रन पर नॉटआउट।

- जडेजा और अश्विन फिर अटैक पर

- 54 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 194/5। स्मिथ 103 और मैथ्यू वेड 8 रन पर नॉटआउट।

- कप्तान स्टीव स्मिथ का शतक,  सिरीज़ का तीसरा शतक लगाया है

- मैथ्यू वेड आए हैं बैटिंग करने

- अपना पहला टेस्ट खेल रहे कुलदीप ने मैच में भारत की वापसी करवा दी है। उनकी गुगली को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ समझ ही नहीं पा रहे हैं।

-कुलदीप का तीसरा झटका, मैक्सवेल बोल्ड, ऑस्ट्रेलिया 178/5

-हैंड्सकॉंब सिर्फ 8 रन का योगदान कर सके। अब मैक्सवेल आए हैं स्मिथ का साथ देने जो 93 रन पर खेल रहे हैं।

-हैंड्सकॉंब आउट, कुलदीप ने किया बोल्ड, ऑस्ट्रेलिया 168/4

-ऑस्ट्रेलिया 42 ओवर के बाद 159/3, स्मिथ 89, हैंड्सकॉंब 3

- उमेश की बॉल छोटी थी, मार्श छोड़ना चाहते थे लेकिन बॉल बैट का किनारा ले गई। उमेश दो विकेट ले चुके हैं।

-मार्श आउट, उमेश ने विकेट कीपर के हाथों कैच करवाया  ऑस्ट्रेलिया 153/3

-वार्नर के आउट होने के बाद शॉन मार्श स्मिथ का साथ देने आए। वार्मर ने 56 रन बनाए

-वार्नर आउट, कुलदीप ने स्लिप पर कैच करवाया, ऑस्ट्रेलिया 144/2

- स्मिथ बचे, उमेश की बॉलिग पर गेंद बाहरी किनारा लेकर तीसरी स्लिप में गई लेकिन रहाणे के पहले ही नीचे गिर गई

- लंच के बाद फिर कुलदीप को बॉलिंग की ज़िम्मेदारी दी गई है। लाइन लेंथ पर अच्छा नियंत्रण दिखा रहे है यादव

- लंच के बाद खेल शुर, वार्नर खेलेंगे उमेश को

- वार्नर का अर्ध शतक, ऑस्ट्रेलिया 124/1

- अब जडेजा की जगह कुलदीप यादव को बॉलिंग दी गई है

- स्मिथ का अर्ध शतक, ऑस्ट्रेलिया 83/1

- अब भुवनेश्वर की जगह जडेजा को बॉलिंग दी गई है

- स्मिथ भारत के ख़िलाफ़ 10 मैचों में 1345 रन बना चुके हैं, औसत 89.61

- ऑस्ट्रेलिया 16 ओवर के बाद 77/1, वार्नर 27, स्मिथ 45

- वार्नर और स्मिथ के बीच 64 रन की साझेदारी हो चुकी है

- ड्रिक्स से पहले अश्विन से बॉलिंग करवाई गई। अश्विन ने वार्नर को अब तक इस सिरीज़ में तीन बार आउट किया है

- ड्रिंक्स ब्रेक। ऑस्ट्रेलिया  59/1, वार्नर 24, स्मिथ 30

- ऑस्ट्रेलिया 8 ओवर के बाद 45/1, वार्नर 21, स्मिथ 19

- धर्मशाला का विकेट ही नही आउट फ़ील्ड भी फ़ास्ट है। स्मिथ इसका पूरा फ़ायदा उठा रहे हैं, अब तक 2 चैक्के लगा चुके हैं

- ऑस्ट्रेलिया 6 ओवर के बाद 21/1, वार्नर 15, स्मिथ 5

- उमेश और भुवनेश्वर दोनो ही बॉल स्विंग करवा रहे हैं

- ऑस्ट्रेलिया 3 ओवर के बाद 11/1, वार्नर 10, स्मिथ 0

- कप्तान स्मिथ आए हैं बैटिंग करने

- रेनशॉ आउट...उमेश ने बोल्ड किया

- दूसरे छोर से उमेश यादव बॉलिंग कर रहे हैं, सामने हैं रेनशॉ

- वार्नर ने चौक्का मारकर ओवर की समाप्ति की

- वार्नर जीवनदान के साथ 5 रन बनाकर खेल रहे हैं

- पहली ही बॉल पर कैच छूटा, बॉल ने बाहरी किनारा लिया और दूसरी स्लिप पर गई जहां करुण ने कैच छोड़ दिया

- दोनों टीमें मैदान में। बॉलिंग की शुरुआत बुवनेश्वर कर रहे हैं।

- कोहली ने कल नेट्स पर कुछ बॉल खेली लेकिन वह 100 प्रतिशत फिट नज़र नही आए

Latest Cricket News