1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: हैदराबाद ने पंजाब को 26 रन से हराया

IPL 2017: हैदराबाद ने पंजाब को 26 रन से हराया

IPL में आज यहां मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार यहां आईपीएल-10 के राउंड रोबिन लीग मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 26 रनों से हरा दिया।

Warner, Maxwell- India TV Hindi
Warner, Maxwell

मोहाली: IPL  में आज यहां  मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार यहां आईपीएल-10 के राउंड रोबिन लीग मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 26 रनों से हरा दिया। हैदराबाद ने मेजबान टीम के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए वह 20 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 181 रन ही बना सकी। उसकी ओर से शॉन मार्श ने सबसे अधिक 84 रन बनाए।

टीमें : 

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियसन, हेनरिख, युवराज सिंह, हूडा, नमन ओझा, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, कौल, राशिद ख़ान।

किंग्स इलेवन पंजाब : मार्टिन गप्टिल, मनन वोहरा, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल (कप्तान), मॉर्गन, साहा, अक्षर पटेल, एम. शर्मा, अनुप्रीत सिंह, ईशांत शर्मा, करिअप्पा।

​लाइव अपड़ेट्स:

  • पंजाब 181/9 (20 ओवर)
  • हैदराबाद ने पंजाब को 26 रन से हराया
  • अक्षर पटेल आउट, 16 रन बनाए
  • मार्श आउट, 50 बॉल पर 84 रन बनाए, 2 छक्के 14 चौक्के
  • पंजाब को जीत के लिए 30 बॉल पर 70 रन चाहिये
  • साहा आउट, कौल ने किया बोल्ड, 2 रन बनाए
  • साहा आए हैं मार्श का साथ देने जो 65 रन बनाकर खेल रहे हैं.
  • मॉर्गन आउट, 26 रन बनाए, राशिद को मिली सफलता
  • पंजाब 9 ओवर के 75/3, मार्श 40, मॉर्गन 6
  • वार्नर ने राशिद ख़ान को लगाया बॉलिंग पर
  • मैक्सवेल आउट, खाता भी नहीं खोल पाए
  • कप्तान मैक्सवेल आए हैं मार्श का साथ देने जो 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.
  • मनन वोहरा आउट, नेहरा को मिली सफलता, 3 रन बनाए
  • शॉन मार्श हैं अगले बल्लेबाज़
  • गप्टिल आउट, भुवनेश्वर ने करवाया कैच, 11 बॉल पर 23 रन बनाए
  • पंजाब की पारी शुरु, ओपन मार्टिन गप्टिल और मनन वोहरा कर रहे हैं. बॉलिंग की ज़िम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार की जिन्होंने अब तक सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं.
  • हैदराबाद ने 20 ओवर में बनाए 207/3, विलियमसन नाबाद 54, हेनरिख नाबाद 7
  • हेनरिख हैं अगले बल्लेबाज़, विलियमसन 27 रन पर नाबाद हैं
  • युवराज आउट, मैक्सवेल की दूसरी सफलता, 12 बॉल पर 15 रन बनाए.
  • हैदराबाद 15 ओवर के बाद 155/2, विलियसन 23, युवराज सिंह 1
  • धवन आउट, मोहित शर्मा को मिला विकेट, 48 बॉलों पर 77 रन बनाए. 9 चौक्के, 1 छक्का
  • हैदराबाद 13 ओवर के बाद 131/1,धवन 63, विलियमसन 15
  • विलियमसन हैं अगले बल्लेबाज़
  • वार्नर आउट, कप्तान मैक्सवेल ने किया बोल्ड, 27 बॉल में 4 छक्के और 4 चैक्कों की मदद से बनाए 51 रन
  • हैदराबाद 5 ओवर के बाद 50/0,धवन 24, वार्नर 25
  • हैदराबाद 3 ओवर के बाद 22/0, धवन 17, वार्नर 4
  • धवन और वार्नर हैं ओपनर, ईशांत शर्मा के हाथ में बॉल
  • हैदराबाद की पारी शुरु

Latest Cricket News