1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंगुली में चोट के बावजूद लॉयन को बॉलिंग करने की उम्मीद

अंगुली में चोट के बावजूद लॉयन को बॉलिंग करने की उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुक स्पिनर नैथन लॉयन ने माना कि बेंगलुरु टेस्ट मैच की दूसरी महत्वपूर्ण पारी में अंगुली में चोट की वजह से उनकी बॉलिंग प्रभावित हुई लेकिन लॉयन को उम्मीद है कि इस चोट

Nathan Lyon- India TV Hindi
Nathan Lyon

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुक स्पिनर नैथन लॉयन ने माना कि बेंगलुरु टेस्ट मैच की दूसरी महत्वपूर्ण पारी में अंगुली में चोट की वजह से उनकी बॉलिंग प्रभावित हुई  लेकिन लॉयन को उम्मीद है कि इस चोट की वजह से वह रांची टेस्ट से बाहर नहीं होंगे। ये मैच गुरुवार सो शुरु हो रहा है।

लॉयन ने बेंगलुरु में पहेल ही दिन असमतल उछाल और धूमने वाले विकेट पर पहली पारी में 50 रन देकर 8 विकेट लिए थे जो उनके करिअर का सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन है। लेकिन वह दूसरी पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे।

नियमों के अनुसार बॉलिंग वाले हाथ में पट्टी बांधकर आप बॉलिंग नहीं कर सकते। लॉयन ने कहा, “इस समर मैंने ख़ूब बॉलिंग की है और अक़्सर इस तरह की चोट साल में एक दो बार लग जाती है। आप पट्टी बांधकर बॉलिंग नही कर सकते। पिछली बार जब मैं भारत (2013) आया था तब भी तीसरे टेस्ट में इस तरह की चोट लग गी थी लेकिन तीन दिन बाद मैं पिर खेलने लगा था तो मुझे विश्वास है कि रांची टेस्ट में खेल पाउंगा।''

Latest Cricket News