आईपीएल 2020 का आगाज 29 मार्च से होना है और इस टूर्नामेंट की शुरुआत गत चैंपियन मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच खेलकर करेगा। आईपीएल 2020 के लिए कई टीमों के खिलाड़ियों ने तैयारी करना शुरु कर दी है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज चेन्नई पहुंच गए हैं। कल यानी 2 मार्च से चेन्नई सुपरकिंग्स का यह करिश्माई कप्तान एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेगा।
धोनी की एयरपोर्ट पहुंचने की तस्वीर खुद चन्नेई सुपर किंग्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा "THALA DHARISANAM!"
इस बीच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर अटकलों का दौर जारी है क्योंकि वह पिछले साल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के बाद से क्रिकेट से दूर है। पिछले साल जून-जुलाई में आईसीसी के 50 ओवर के विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं। बीसीसीआई ने जनवरी में उन्हें केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से भी बाहर कर दिया। आईपीएल 2020 की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच 29 मार्च को मुंबई में होने वाले मुकाबले के साथ होगी।
सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने पहले ही बताया था की आईपीएल 2020 की तैयारियों में धोनी 2 मार्च से जुट जाएंगे। उन्होंने कहा था,‘‘धोनी दो मार्च से एमए चिदंबरम स्टेडियम में ट्रेनिंग करेंगे। वह उस समय उपलबध अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीम का पूर्ण तैयारी शिविर 19 मार्च से शुरू होगा जब सारे खिलाड़ी टीम से जुड़ेंगे।’’ सूत्रों के अनुसार पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के सुरेश रैना और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ियों के साथ दो हफ्ते अभ्यास करने की उम्मीद है। इसके बाद वह ब्रेक लेंगे और फिर वापस लौटेंगे। रैना और रायुडू यहां पिछले लगभग तीन हफ्ते से ट्रेनिंग कर रहे हैं।
Latest Cricket News