1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डैथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा है बुमरा: धोनी

डैथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा है बुमरा: धोनी

धोनी ने बुमरा की तारीफ करते हुए कहा, जसप्रीत नयी गेंद से भी बेहतरीन गेंदबाजी करता है। डैथ ओवरों में उसने हमें काफी राहत दी है। लोगों को हालांकि यह समझना होगा कि वह रन भी देगा। अभी तक उसने नयी गेंद और डैथ ओवरों में हमारे लिये अच्छी गेंदबाजी की है।

mahendra singh dhoni- India TV Hindi
mahendra singh dhoni

मीरपुर: डैथ ओवरों के सक्षम गेंदबाज के तौर पर उभरने से भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राहत की सांस ली है जिन्होंने कहा है कि गुजरात का यह गेंदबाज नयी गेंद से भी उतना ही प्रभावी है।

धोनी ने बुमरा की तारीफ करते हुए कहा, जसप्रीत नयी गेंद से भी बेहतरीन गेंदबाजी करता है। डैथ ओवरों में उसने हमें काफी राहत दी है। लोगों को हालांकि यह समझना होगा कि वह रन भी देगा। अभी तक उसने नयी गेंद और डैथ ओवरों में हमारे लिये अच्छी गेंदबाजी की है।

उन्होंने कहा, डैथ गेंदबाजी में आप आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 12 रन नहीं दे पाते। कई बार 20 . 22 रन भी पड़ते हैं। इस तरह के प्रारूप में यह चलता है। इससे पहले हार्दिक पंड्या को गेम चेंजर बताने वाले धोनी ने कहा कि उसकी मौजूदगी से टीम में जरूरी संतुलन बना है।

उन्होंने कहा, यह प्रारूप पंड्या को रास आता है क्योंकि वह हरफनमौला है। हरफनमौला गेंद और बल्ले दोनों के जौहर दिखा सकते हैं और एक में नाकाम रहने पर दूसरे में भरपाई कर सकते हैं। यही वजह है कि टीम अब अधिक संतुलित लग रही है। आपके पास तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर हैं। इनके अलावा अनियमित गेंदबाज रैना और युवराज भी है। युवराज ने कल 18 गेंद में 35 रन बनाये जिससे कप्तान काफी खुश हैं।

Latest Cricket News