1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल 2020 की तैयारियों के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने लिया पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा, देखें वीडियो

आईपीएल 2020 की तैयारियों के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने लिया पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा, देखें वीडियो

उन्होंने कुछ जोरदार शॉट लगाकर अपने प्रशंसकों को प्रसन्न किया। चेन्नई के खिलाड़ियों का अभ्यास देखने के लिये यहां कुछ सौ दर्शक उपस्थित थे।

Mahendra Singh Dhoni took part in first training session for IPL 2020 preparations, watch video- India TV Hindi
Image Source : @TWITTER Mahendra Singh Dhoni took part in first training session for IPL 2020 preparations, watch video

चेन्नई। महेंद्र सिंह धोनी का सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पहले अभ्यास सत्र के दौरान एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया। धोनी अपने करियर को लेकर लगाये जा रहे कयासों के बीच अभ्यास के लिये पहुंचे। पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद से ही ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं क्योंकि इस पूर्व भारतीय कप्तान ने तब से कोई मैच नहीं खेला है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में वह वापसी करेंगे। धोनी जब स्टेडियम में पहुंचे तो ‘धोनी, धोनी’ के नारे गूंजने लगे।

उन्होंने कुछ जोरदार शॉट लगाकर अपने प्रशंसकों को प्रसन्न किया। चेन्नई के खिलाड़ियों का अभ्यास देखने के लिये यहां कुछ सौ दर्शक उपस्थित थे। 

चेन्नई के जिन खिलाड़ियों ने सोमवार को अभ्यास में भाग लिया उनमें अंबाती रायुडु, मुरली विजय, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा, आर साई किशोर और एन जगदीशन शामिल थे।

आईपीएल का उदघाटन मैच 29 मार्च को चेन्नई और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच मुंबई में खेला जाएगा।

Latest Cricket News