कोरोना वायरस के कारण बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) 2020 की तारीख को जहां आगे बढ़ा दिया वहीं कई फ्रेंचाईसियों ने अपने ट्रेनिंग कैम्प को भी स्थगित कर दिया है। जिस कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रैक्टिस सेशन कैंसिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई से वापस रांची लौट आए हैं। हलांकि इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी का एक विडियो सोशल मीडिया में जारी किया है। जिसमें वो बल्ले से गेंद नहीं बल्कि पैरों से फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।
आईपीएल स्थगित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, "खेलों के सभी टूर्नामेंट्स रद्द हो चुके हैं। इसी बीच #थाला यानि धोनी ने अपने साथियों के साथ फुटबॉल खेल रहे हैं।"
हलांकि ये बात जग जाहिर है कि धोनी को क्रिकेट के अलावा फुटबॉल से भी अधिक प्रेम है। इतना ही नहीं अपने शुरूआती दौर में वो स्कूल की टीम में गोलकीपर भी हुआ करते थे। जिसके बाद वो क्रिकेट एक मैदान में एक महान विकेट कीपर के तौर पर फेमस हुए।
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की तैयारियों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप 2 मार्च से शुरू हुआ था। इस कैंप में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, पीयूष चावला जैसे दिग्गजों ने हिस्सा लिया, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सीएसके ने अपने प्रैक्टिस सेशन को स्थगित कर दिया है और खिलाड़ियों को वापस घर जाने के लिए कहा है।
बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। जबकि आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना था। हलांकि आब आगे बीसीसीआई क्या फैसला लेता है इस पर सभी फैंस की निगाहें जमी रहेंगी।
Latest Cricket News