1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ADULT फिल्मों में काम करने वाला शख्स बना इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टी-20 में चौथे अंपायर

ADULT फिल्मों में काम करने वाला शख्स बना इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टी-20 में चौथे अंपायर

स्टीराट न्यूजीलैंड पेशेवर गोल्फर्स संघ के मुख्य कार्यकारी भी रह चुके हैं। 10 साल पहले जब उनकी गुप्त पहचान का खुलासा हुआ तो उन्हें पद से हटा दिया गया था।   

Man who works in ADULT films becomes fourth umpire in England-New Zealand T20- India TV Hindi
Image Source : IANS Man who works in ADULT films becomes fourth umpire in England-New Zealand T20

ऑकलैंड। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पांच नवंबर को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में गार्थ स्टीराट अंपायरों की टीम का हिस्सा थे। मैच में चौथे अंपायर की भूमिका निभाने वाले 51 वर्षिय स्टीराट पूर्व में एडल्ट फिल्मों के स्टार रह चुके हैं। ब्रिटिश टैबलॉयड द सन के मुताबिक, स्टीराट एक मैग्जीन के लिए काम कर चुके हैं। खबर के मुताबिक उन्होंने एडल्ट स्टार के तौर पर स्टीव पारनेल नाम से काम किया था। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी स्टीराट के बारे में जानते हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ियों को इस बात की जानकारी दी।

स्टीराट न्यूजीलैंड पेशेवर गोल्फर्स संघ के मुख्य कार्यकारी भी रह चुके हैं। 10 साल पहले जब उनकी गुप्त पहचान का खुलासा हुआ तो उन्हें पद से हटा दिया गया था। 

उसके बाद उन्होंने क्रिकेट में अंपायर के तौर पर सफल करियर बनाया और कई महिला अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की।

 

Latest Cricket News