A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND VS ZIM: ये न होते तो आखिरी वनडे में क्या करती टीम इंडिया

IND VS ZIM: ये न होते तो आखिरी वनडे में क्या करती टीम इंडिया

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में मेजबान टीम को 84 रनो से मात देकर सिरीज अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही अजिंक्य रहाणे की अगुवाई

IND VS ZIM: इन्होंने संभाली...- India TV Hindi
IND VS ZIM: इन्होंने संभाली टीम इंडिया की कमान

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में मेजबान टीम को 84 रनो से मात देकर सिरीज अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में जिम्बाब्वे के 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया।

भारत से मिले 277 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 42.4 ओवरों में 193 रन बनाकर ढेर हो गई। हालांकि दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने जीत के बाद ही सिरीज पर कब्जा कर लिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लड़खड़ाती शुरुआत से उबरते हुए पदार्पण मैच खेल रहे मनीष पांडेय (71) और केदार जाधव (नाबाद 105) की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 276 रन बनाए। तीसरे वनडे मैच का नजारा बहुत ही रोमांचक रहा।

Latest Cricket News