1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आपत्तिजनक भाषा के लिए ICC ने सैमुअल्स पर जुर्माना लगाया

आपत्तिजनक भाषा के लिए ICC ने सैमुअल्स पर जुर्माना लगाया

मार्लन सैमुअल्स पर ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में टीम की 4 विकेट की जीत के दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के लिए मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया।

marlon samuels fined 30 match fee for using abusive...- India TV Hindi
marlon samuels fined 30 match fee for using abusive language.

कोलकाता: वेस्टइंडीज की विश्व T-20 में खिताबी जीत के हीरो मार्लन सैमुअल्स पर ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में टीम की 4 विकेट की जीत के दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के लिए मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया। सैमुअल्स को खिलाडि़यों और खिलाडि़यों के सहयोगी स्टाफ के लिए ICC की आचार संहिता के नियम 2.1.4 का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ऐसी भाषा या इशारा करने से संबंधित है जो अश्लील, आक्रामक या अपमानजनक हो।

यह घटना वेस्टइंडीज के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान पारी के अंतिम ओवर में हुई जब सैमुअल्स ने बेन स्टोक्स के प्रति अपमानजनक और आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया।

सैमुअल्स ने अपराध और मैच रैफरी रंजन मदुगले द्वारा दी सजा को स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह आरोप मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना और रोड टकर, तीसरे अंपायर मराइस इरासमस और चौथे अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने लगाए थे। लेवल एक के सभी पहले अपराध के लिए न्यूजनतम सजा आधिकारिक फटकार और अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना है।

Latest Cricket News