वेलिंगटन: न्यूजीलैंड टीम के सीनियर ओपनिंग बैट्समैन मार्टिन गुप्टिल को पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा, न्यूजीलैंड की टीम में ऑकलैंड के बल्लेबाज जीत रावल को जगह मिली है। ऑलराउंडर कॉलिन डे ग्रैंडहोमे और 2012 में एकमात्र टेस्ट मैच खेलने वाले टोड एस्टल को भी टीम में जगह मिली है।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस साल जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के दौरे पर न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा रहे रावल को टीम में गुप्टिल के स्थान पर शामिल किया गया है और वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं। घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड के पिछले सीजन में 28 वर्षीय खिलाड़ी रावल ने 55.71 की औसत से रन बनाए थे और इस सीजन में खेले गए तीन मैचों में 40.66 की औसत से 244 रन बनाए।
गुप्टिल को खराब फॉर्म में होने के कारण टीम से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने पिछले 9 मैचों में 24.56 की औसत से 393 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के चयनकर्ता गाविन लार्सेन ने कहा, ‘रावल के प्रदर्शन पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी और दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान टीम के साथ अच्छा समय बताया था और इसका उन्हें फायदा भी हुआ है। हालिया सीजन में रावल की फार्म काफी बेहतरीन रही है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करियर की शुरुआत का अवसर उनके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।’
Latest Cricket News