1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बटलर पर गुस्सा दिखाने के लिए बांग्लादेश के कप्तान पर जुर्माना

बटलर पर गुस्सा दिखाने के लिए बांग्लादेश के कप्तान पर जुर्माना

बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा और बल्लेबाज शब्बीर रहमान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विरोधी टीम के कप्तान जोस बटलर के साथ बहस करने के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

AP Photo- India TV Hindi
AP Photo

ढाका: बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा और बल्लेबाज शब्बीर रहमान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विरोधी टीम के कप्तान जोस बटलर के साथ बहस करने के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बटलर को भी चेतावनी दी है। मुर्तजा और शब्बीर ने बटलर के आउट होने के बाद जश्न मनाया था जिस पर बटलर ने प्रतिक्रिया की थी।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बांग्लादेश के 8 विकेट पर 238 रन के जवाब में इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन बटलर ने 57 रन की पारी खेलकर मैच में अपनी टीम की उम्मीद जगा दी थी। वह हालांकि विवादास्पद तरीके से आउट हुए। मैदानी अंपायर ने तास्किन अहमद ने बटलर के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील ठुकरा दी थी लेकिन बांग्लादेश ने DRS का सहारा लिया जिससे पुष्टि हो गई कि गेंद विकेट के आगे उनके पिछले पांव पर लगी थी। इससे इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 123 रन हो गया।

इस फैसले पर बांग्लादेश की टीम ने जमकर जश्न मनाया और कई खिलाडि़यों ने पविलियन की तरफ लौट रहे बल्लेबाज से बहस की जिसके कारण अंपायर को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने अपने बयान में कहा, ‘बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने जोस बटलर के विकेट के जश्न में सीमाएं लांघी जिस पर बल्लेबाज ने भी प्रतिक्रिया की।’

Latest Cricket News