फातुल्लाह: भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के पांचवे और आखिरी दिन रविवार को बारिश के कारण खेल समय से शुरू नहीं हो पाया है। फातुल्लाह में बीती रात तेज बारिस हुई थी। आज सुबह से भी हल्की बारिश हो रही है। हालांकि कि मैच के देर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है ।
शनिवार को चौथे दिन सिर्फ 30.1 ओवरों का खेल हो सका। इसके बाद भोजनकाल से पहले आई बारिश ने रुकने का नाम ही नहीं लिया और लंबे समय तक इंतजार करने के बाद आखिरकार खेल को समाप्त कर दिया गया।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सकारात्मक सोच दिखाते हुए पहली पारी 6 विकेट पर 462 रनों पर घोषित की कर दिया था। इस लिहाज से देखा जाए तो मेजबान टीम भारत से अब भी 351 रनों से पीछे है। परिणाम के लिहाज से अब इस मैच में कुछ नहीं बचा है। इसके ड्रॉ होने के पूरे आसार हैं।
आखिरी बार खेल रोके जाने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 30.1 ओवर खेले थे। जिसमें 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए थे।
जबकी इमरुल कायेस 59 और शाकिब अल हसन शून्य पर नाबाद रहें। कायेस ने 98 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाए थे।
बांग्लादेश ने पहले सत्र में सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (19), मोमिनुल हक (30) और कप्तान मुशफिकुर रहीम (2) पर विकेट गंवाए।
भारतीय टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने दो और हरभजन सिंह ने एक विकेट लेने में सफलता हासिल की है। अश्विन ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी दिखाकर सबको प्रभावित किया था।
बांग्लादेश के विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर तमीम का विकेट 27 रन पर गिरा था। अपनी इस पारी के दौरान तमीम बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक 3039 रन बनाने में सफल रहे।
इससे पहले हबीबुल बशर का रिकार्ड (3026) सबसे ज्यादा रहा है। जिसे तमीम ने तोड़ा दिया। तमीम ने अब तक कुल 40 मैचों में सात शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं।
इसके बाद कायेस और हक ने दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया।
हक 54 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाने के बाद 108 के कुल योग हरभजन की गेंद पर उमेश यादव के हाथों कैच पकड़ने से गए।
इससे पहले, भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 462 रनों पर घोषित कर दी। मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इसी स्कोर पर खेल रोका गया था। चायकाल के बाद बारिश के कारण एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका था।
बारिश के कारण मैच बुरी तरह प्रभावित रहा है। पहले दिन जहां सिर्फ 56 ओवर फेंके जा सके थे। वहीं दूसरे दिन का खेल नहीं हो सका था। तीसरे दिन बारिश ने तीन बार समस्या खड़ी थी। जिसके कारण तीसरे दिन सिर्फ 47.3 ओवरों का खेल हो सका था।
भारत की ओर से शिखर धवन ने 173 और मुरली विजय ने 150रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 98 रन बनाए।
Latest Cricket News