A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ को लगी चोट, न्यूजीलैंड दौरे पर मैथ्यू वेड होंगे कप्तान

स्टीव स्मिथ को लगी चोट, न्यूजीलैंड दौरे पर मैथ्यू वेड होंगे कप्तान

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की चैपल-हेडली ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड टीम की कमान संभालेंगे।

Steve Smith | Getty Images- India TV Hindi
Steve Smith | Getty Images

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की चैपल-हेडली ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड टीम की कमान संभालेंगे। स्मिथ के टखने में चोट है, जिसके कारण वह किवी टीम के साथ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आस्ट्रेलियाई कप्तान को पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। एडिलिड ओवल मैदान पर खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 57 रनों से मात दी थी। स्मिथ ने कहा, ‘एक घंटे पहले यह फैसला लिया गया है कि मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में नहीं खेलूंगा। मेरे बाएं टखने में चोट है। उनका मानना है कि इस चोट को ठीक होने में 7-10 दिन का समय लगेगा। मैं पहले मैच तक फिट नहीं हो पाऊंगा। दूसरे मैच तक फिट होना भी मुश्किल है। तीसरे मैच में शायद मैं वापसी कर सकूं।’

Matthew Wade | Getty Images

मैथ्यू वेड। (Getty Images)

स्मिथ किवी टीम के खिलाफ न खेलने से दुखी हैं। स्मिथ ने कहा, ‘हर सीरीज अहम है। मैं न्यूजीलैंड दौर पर जाना पसंद करता। मैं इस समय अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और जब मैं अच्छी बल्लेबाजी करता हूं तो मैं अपना खेल जारी रखना चाहता हूं।’

Latest Cricket News