1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतर सकते हैं: धोनी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतर सकते हैं: धोनी

पर्थ: भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सोमवार को कहा कि घरेलू क्रिकेट से अच्छे खिलाड़ी नहीं आ रहे हैं। भारत और आस्ट्रेलिया की परिस्थितियों की तुलना करते हुए

May play with three pacers says Dhoni- India TV Hindi
May play with three pacers says Dhoni

पर्थ: भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सोमवार को कहा कि घरेलू क्रिकेट से अच्छे खिलाड़ी नहीं आ रहे हैं। भारत और आस्ट्रेलिया की परिस्थितियों की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि यही दोनों देशों में काफी अंतर है। मंगलवार को होने वाले मैच पर धोनी ने कहा कि वह तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।

धोनी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय टीम का अच्छा होने के लिए सबसे बड़ी बात होती है घरेलू क्रिकेट का अच्छा होना। अगर आप आस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट देखेंगे तो वह काफी अच्छी है। इसका मतलब है कि जो खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय टीम में आते हैं उन्हें अच्छा अवसर मिला होता है। मुझे लगता है यहां आस्ट्रेलिया क्रिकेट भाग्यशाली है।"

भारत के वनडे कप्तान ने यह भी कहा, "1980 के बाद से जो भी खिलाड़ी आते थे, वे 10-15 साल तक खेलते थे लेकिन अब समय बदल रहा है।" धोनी ने कहा कि टीम के प्रबंधन का ध्यान इस समय खिलाड़ी तैयार करने पर है लेकिन हमारे पास पूरी तरह से तैयार खिलाड़ियों की कमी है। उन्होंने कहा, "अगर आप इस समय बल्लेबाजों को देखें तो वह टीम का हिस्सा होते हैं और हमें उन्हें तैयार करना पड़ता है। यही गेंदबाजों पर भी लागू होता है। हमारे पास पूरी तरह से तैयार खिलाड़ी नहीं हैं जो आएं और अच्छा प्रदर्शन करें।"

धोनी ने यह भी कहा, "संभवत: हम 3-2 (तेज गेंदबाज-स्पिनर) के समीकरण के साथ उतरें। क्योंकि हमारे पास ऐसा हरफनमौला खिलाड़ी नहीं है जो तेज गेंदबाजी कर सके, जिसका मतलब है रविचन्द्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, उमेश यादव, इशांत शर्मा और बरेंदर सिंह सरन।"

Latest Cricket News