1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धवन ने कर डाली सचिन-गांगुली से अपनी बराबरी

धवन ने कर डाली सचिन-गांगुली से अपनी बराबरी

कोलकाता: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने रविवार को कहा कि उनके तथा रोहित शर्मा में न सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की सफल सलामी जोड़ी की सफलता की बराबरी करने की

shikhar dhawan, sachin tendulkar- India TV Hindi
shikhar dhawan, sachin tendulkar

कोलकाता: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने रविवार को कहा कि उनके तथा रोहित शर्मा में न सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की सफल सलामी जोड़ी की सफलता की बराबरी करने की क्षमता है बल्कि वे इस दिग्गज जोड़ी के रिकार्ड को तोड़ने की भी क्षमता रखते हैं। धवन ने रविवार को कहा, "मैं तथा रोहित काफी समय से पारी की शुरूआत कर रहे हैं। हम एक दूसरे की आदत को जानते हैं और यह बखूबी जानते हैं कि दूसरा क्या सोच रहा है। सचिन और सौरव ने काफी लम्बे समय तक भारत के लिए पारी की शुरुआत की है। हम दोनों धीरे-धीरे वहां पहुंच रहे हैं। एक दिन ऐसा भी आएगा, जब हम सचिन और सौरव के रिकार्ड को तोड़ देंगे। यह हमारे साथ-साथ टीम के लिए भी फायदेमंद होगा।"

कुछ दिन पहले रोहित ने भी कहा था कि वह शिखर के साथ मिलकर सचिन और सौरव की सलामी जोड़ी की सफलताओं को पीछे छोड़ना चाहते हैं।

शिखर धवन ने 74 वनडे मैचों में 3078 रन बनाये हैं जिनमें 9 सेंचुरी और 17 हाफ़ सेंचुरी हैं। 14 टी20 मैचों में धवन ने 294 रन बनाए हैं। जबकि रोहित शर्मा ने 148 वनडे मैचों में 5008 रन बनाए हैं जिसमें 10 सेंचुरी और 28 हाफ़ सेंचुरी शामिल हैं। 50 टी20 मैचों में रोहित ने 1066 रन बनाये हैं जिसमें एक सेंचुरी भी शामिल है।

Latest Cricket News