1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मेलबर्न टी20: जानें टीम इंडिया कैसे पहली बार जीत सकती है सिरीज़

मेलबर्न टी20: जानें टीम इंडिया कैसे पहली बार जीत सकती है सिरीज़

टीम इंडिया ने एडिलेड टी-20 में जोरदार जीत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए अपने कदम आगे बढ़ा दिया है। भारत अगर दूसरा टी-20

team india- India TV Hindi
team india

टीम इंडिया ने एडिलेड टी-20 में जोरदार जीत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए अपने कदम आगे बढ़ा दिया है। भारत अगर दूसरा टी-20 मैच जीत जाता है तो ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टीम इंडिया की सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज में पहली जीत होगी। दूसरा टी-20 शु्क्रवार को मेलबर्न में खेला जाना है।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5 मैचों की वनडे सीरीज में धोनी की टीम इंडिया को 1-4 से हार मिली थी। अब टीम इंडिया टी-20 सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद सीरीज जीतने के करीब आ गई है।

आइये जानते हैं वो कौन सी बातें हैं जिससे भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिय में सीमित ओवरों की सिरीज़  जीत सकता है।

कोहली फ़ैक्टर

virat kohli

टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली ने जिस तरह की पारी मेलबर्न में खेली अगर ऐसी ही एक और पारी खेल जाएं तो टीम इंडिया की राह आसान हो जाएगी। पिछले मैच में कोहली ने 55 बॉलों पर नाबाद 90 रन ठोके थे। कोहली जब भी रन बनाते हैं अक़्सर भारत को जीत मिल जाती है। ज़ाहिर है ऐसे में कोहली से आस लगाना लाज़मी है।

बुमराह दिखा सकते हैं सिरीज़ विन की राह

jasprit bumrah

तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लगातार 2 शुरुआती अंतरराष्ट्रीय मैचों (सिडनी वनडे और फिर एडिलेड टी-20) में अपनी गेंदबाज़ी से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने अब तक व़र्नर जैसे ख़तरनाक बल्लेबाज़ को भी बांध कर रखा है। टीम के लिये लकी साबित हो रहे बुमराह से अगले मैच में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Latest Cricket News