मिस्बाह उल हक़ रविवार को देश के ऐसे कप्तान बन गए जिन्होंने सबसे ज़्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। इस तरह उन्होंने इमरान ख़ान को पीछे छोड़ दिया। मिस्बाह अह 49 टेस्ट मैच में कप्तानी कर चुके हैं।
42 साल के मिस्बाह को 2010 में कप्तान बनाया गया था। तब पाकिस्तान टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर थी। अगले छह टेस्ट में वह ऊपर आ गई। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 24 मैच जीते हैं जबकि 13 हारी है और 11 मैच ड्रा हुए हैं।
इमरान ख़ान ने 1982 से 1992 के बीच 48 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 14 मैच जीते, 8 हारे और 26 ड्रा किए।
वैसे सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच में कप्तानी साउथ अफ़्रीका के ग्रीम स्मिथ ने की है। उन्होंने 2003 से 2014 के बीच 109 बार कप्तानी की है।
Latest Cricket News