कराची: पाकिस्तान के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक मिस्बाह-उल-हक़ इंग्लैंड के दौरे के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। ये दौरा अगले महीने शुरु हो रहा है। मिस्बाह पहले ही सन्यास लेना चाहते थे लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए रोक लिया था।
बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार मिस्बाह इंग्लैंड जाने के पहले भविष्य को लेकर कुछ बातें तय कर लेना चाहते हैं।
मिस्बाह ने 61 टेस्ट मैचों की 106 पारियों में 4352 रन बनाए हैं जिसमें 9 सेंचुरी और 32 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।
Latest Cricket News