A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के साथ क्रिकेट को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए: मिसबाह

भारत के साथ क्रिकेट को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए: मिसबाह

कराची: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह-उल-हक ने इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्ते बहाल करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि, क्रिकेट मैचों को दोनों पड़ोसी देशों के राजनीतिक

'भारत के साथ क्रिकेट...- India TV Hindi
'भारत के साथ क्रिकेट को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए'

कराची: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह-उल-हक ने इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्ते बहाल करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि, क्रिकेट मैचों को दोनों पड़ोसी देशों के राजनीतिक रिश्तों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

मिसबाह ने कहा कि, दोनों देशों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों में उतार चढ़ाव हमेशा आता रहेगा और क्रिकेट से जुड़े मसले इनसे नहीं जोड़े जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि पाकिस्तान और भारत को नियमित तौर पर द्विपक्षीय श्रृंखलाआंे में एक दूसरे से खेलना चाहिए तथा क्रिकेट को इन दोनों देशों के बीच संपूर्ण राजनीतिक रिश्तों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

इस सीनियर बल्लेबाज ने कहा कि क्रिकेट संबंध सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और दोनों देशों के लोग भी चाहते हैं कि क्रिकेट मैच नियमित तौर पर खेले जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, मैं इस साल पाकिस्तान और भारत के क्रिकेट रिश्तों की बहाली का पुरजोर समर्थक हूं। यह दोनों देशों के खेलों और खिलाडि़यों के लिये अच्छा है।
मिसबाह ने हाल में पीटीआई से कहा था कि वह भारत के लिये श्रृंखला खेलकर अपने करियर का अंत करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी थी कि भारत के खिलाफ इस साल दिसंबर में श्रृंखला होगी।
इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच जिस समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं उसके अनुसार पाकिस्तान को दिसंबर में संयुक्त अरब अमीरात में भारत की मेजबानी करनी है लेकिन अभी भारतीय बोर्ड ने इस श्रृंखला को लेकर सकारात्मक जवाब नहीं दिया है।

Latest Cricket News