कराची: पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने वर्ष 2015-16 में क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से लगभग तीन करोड़ 90 लाख रूपये की कमाई की और इस दौरान सर्वाधिक कमाई करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर रहे। पीसीबी ने अंतरप्रांतीय मंत्रालय को दस्तावेज भेजे हैं। इनमें बताया गया है कि वित्त वर्ष 2015-16 में उसने 46 क्रिकेटरों को सभी प्रारूपों में उनकी फीस और बोनस के रूप में 55 करोड़ रूपये दिये। पाकिस्तान का तीनों प्रारूपों में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडि़यों ने सर्वाधिक कमाई की।
सरफराज अहमद ने लगभग तीन करोड़ 30 लाख रूपये कमाये जबकि केवल टी20 क्रिकेट में खेल रहे शाहिद अफरीदी को एक करोड़ 80 लाख रूपये ही मिले।
Latest Cricket News