A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्य नमस्कार करके ट्विटर पर ट्रॉल हुए मोहम्मद कैफ, दिया करारा जवाब

सूर्य नमस्कार करके ट्विटर पर ट्रॉल हुए मोहम्मद कैफ, दिया करारा जवाब

भारत के लिए पूर्व इंटरनैशनल क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ट्विटर विवाद में फंसने वाले अगले क्रिकेटर बन गए।

Mohammad Kaif | Getty Images- India TV Hindi
Mohammad Kaif | Getty Images

नई दिल्ली: भारत के लिए पूर्व इंटरनैशनल क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ट्विटर विवाद में फंसने वाले अगले क्रिकेटर बन गए। कैफ ने अपने ट्विटर हैंडल पर सूर्य नमस्कार करते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद कुछ लोगों ने उन पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर हमले शुरू कर दिए।

कैफ ने सूर्य नमस्कार करते हुए अपनी चार तस्वीरें साझा की हैं और साथ में लिखा है, ‘हमारी शारीरिक संरचना के लिए सूर्य नमस्कार अपने आप में एक संपूर्ण व्यायाम है, जिसमें किसी तरह के उपकरण की भी जरूरत नहीं पड़ती।’ लेकिन कुछ लोगों ने सूर्य नमस्कार करते हुए कैफ की भाव भंगिमा पर कुछ लोग सवाल खड़े करते हुए कैफ पर उनके धर्म का अपमान करने का आरोप लगाने लगे। हालांकि बड़ी संख्या में ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने कैफ का समर्थन किया, लेकिन विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि अंतत: खुद कैफ को अपना पक्ष रखना पड़ा।

कैफ ने अगले ट्वीट में कहा, ‘इन चारों तस्वीरों में व्यायाम करते हुए मेरे दिल में सिर्फ अल्लाह का स्मरण था। यह बात मेरी समझ से परे है कि सूर्य नमस्कार या कोई और व्यायाम करने का किसी धर्म से क्या ताल्लुक है। यह तो हर किसी को फायदा पहुंचाता है।’ उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिन पहले अपनी पत्नी के साथ तस्वीर साझा करने पर एक अन्य भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी निशाना बनाया गया था।

Latest Cricket News