A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी के पिता का निधन

मोहम्मद शमी के पिता का निधन

कानपुर: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिता का निधन होने के कारण कल रात अमरोहा रवाना हो गये जबकि भारत और इंग्लैंड टीम के बाकी खिलाड़ी अगले टी20 मैच के लिए आज सुबह नागपुर रवाना

Shami with father- India TV Hindi
Shami with father

कानपुर: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिता का निधन होने के कारण कल रात अमरोहा रवाना हो गये जबकि भारत और इंग्लैंड टीम के बाकी खिलाड़ी अगले टी20 मैच के लिए आज सुबह नागपुर रवाना हो गए। 

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया कि कल मैच के बाद खबर आई कि मुरादाबाद के पास अमरोहा में रहने वाले शमी के पिता का अचानक निधन हो गया। इसके बाद संघ ने तुरंत शमी के लिए गाड़ी और सुरक्षा का इंतजाम किया और वह रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मुरादाबाद रवाना हो गये। 

उन्होंने बताया कि भारतीय और इंग्लैंड टीम के बाकी खिलाड़ी आज सुबह नौ बजे विशेष बसों से लखनउ गये और फिर वहां अमौसी हवाई अड्डे से विमान से अगला टी20 मैच खेलने नागपुर रवाना हो गये। दूसरा टी20 नागपुर में 29 जनवरी को खेला जाएगा। 

शमी के अगले टी20 में खेलने के संदर्भ में यूपीसीए सचिव ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

Latest Cricket News