A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: बेटी से सीख रहे हैं मोहम्मद शमी बैटिंग की बारीकियां

VIDEO: बेटी से सीख रहे हैं मोहम्मद शमी बैटिंग की बारीकियां

मोहम्मद शमी टीम इंडिया की फ़ास्ट बॉलिंग के धुरी और भारत के सबसे बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ हैं लेकिन चोट लगने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मौजूदा टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। हाल

Mohammad Shami- India TV Hindi
Mohammad Shami

मोहम्मद शमी टीम इंडिया की फ़ास्ट बॉलिंग के धुरी और भारत के सबसे बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ हैं लेकिन चोट लगने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मौजूदा टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। हाल के कुछ वर्षों में शमी फिटनेस की समस्या से लगातार जूझते रहे हैं। जब वो क्रिकेट से दूर रहते हैं तो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। मोहम्मद शमी को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी। उसके बाद से शमी को एहतियातन आराम दिया गया है। 

यूं तो शमी की ज़िम्मेदारी विकेट लेने की होती है लेकिन इन दिनों वह घर में आराम के बीच बैटिंग के गुर भी सीख रहे हैं वो भी किसी पेशेवर कोच से नही बल्कि अपनी आयरा से जो महज़ डेढ़ साल की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में डेढ़ साल की आयरा अपने पिता को गेंदबाजी कर रही है। इस वीडियो में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन ज​हां अपनी बेटी का उत्साह बढ़ा रही हैं और आउट की अपील कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है 

आपको बता दें कि शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए टीम में वापसी की योजना बना रहे हैं। टेस्ट से पहले अपनी फिटनेस के आकलन के लिए वह विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेलते दिखाई देंगे। भारत के नंबर एक तेज गेंदबाज को पूरा विश्वास है कि वह 4 और 6 मार्च को चेन्नई में मध्यप्रदेश और गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में बंगाल की टीम का हिस्सा होंगे। इन मैचों में अपनी फिटनेस साबित कर टेस्ट टीम में वापसी का दावा पेश करेंगे। इस बारे में शमी ने कहा, फिलहाल मैं पूरी तरह फिट हूं। मैं बंगाल की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी के आखिरी दो लीग मैचों में खेल सकता हूं। लेकिन इससे बंगलूरू स्थित एनसीए (नेशनल क्रिकेट अकादमी) में अपनी फिटनेस चेकअप के लिए जाउंगा।

Latest Cricket News