1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शमी की पत्नी के पहनावे पर वबाल, कट्टरपंथियों ने बताया इस्लाम के ख़िलाफ़

शमी की पत्नी के पहनावे पर वबाल, कट्टरपंथियों ने बताया इस्लाम के ख़िलाफ़

टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी के पहनावे पर कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने सवाल खड़े किए हैं। शमी ने हाल ही में अपनी पत्नी हसीन जहान के साथ फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर

Shami with Family- India TV Hindi
Shami with Family

टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी के पहनावे पर कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने सवाल खड़े किए हैं। शमी ने हाल ही में अपनी पत्नी हसीन जहान के साथ फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही वे विवादों में घिर गए। शमी और उनकी पत्नी को अपनी ड्रेस के कारण लोगों के भद्दे कमेंट्स का भी सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने शमी और उनकी पत्नी को धर्म का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया हालांकि एक तरफ जहां एक तरफ कुछ लोग शमी और उनकी पत्नी पर अपना गुस्सा निकाल रहे थे और उनपर भद्दे कमेंट्स कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग शमी के समर्थन में भी उतर आए हैं। क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी शमी का समर्थन किया। कैफ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कमेंट्स बेहद ही शर्मनाक हैं। मैं मोहम्मद शमी का पूरा समर्थन करता हूं, देश में इससे भी बड़े मुद्दे हैं'।

लेकिन इस्लामिक धर्म गुरु उमर इलायसी ने मोहम्मद शमी की पत्नी के कपड़ों पर कड़ा ऐतराज जताया है..उन्होंने कहा कि महिलाओं का लिबास ऐसा होना जोकि शरीर की नुमाइश ना करे।

​शमी ने भी आलोचनाओं के जवाब देते हुए इन लोगों (आलोचकों) को अपने ग़रेबां में झांकने को कहा। शमी ने कहा, "मेरा बच्चा और मेरी पत्नी मेरे जीवनसाथी हैं। मुझे अच्छी तरह मालूम है कि मुझे उनके लिए क्या करना है और क्या नही। हमें अपने ग़रेबां में झांकर देखना चाहिये कि हम कितने अच्छे हैं।"

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक ने मोहम्मद शमी की पत्नी के कपड़ों को लेकर हो रहे विवाद की कड़ी निंदा की है.. उन्होंने का कि वो क्या पहने क्या नहीं ये उनका निजि फैसला है ना कि किसी और का।

Latest Cricket News