1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मियांदाद हमेशा पैसे के पीछे भागते रहे हैं: आफ़रीदी

मियांदाद हमेशा पैसे के पीछे भागते रहे हैं: आफ़रीदी

कराची: पाकिस्तान टी20 टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफ़रीदी ने आरोप लगाया है कि पूर्व लेजेंड बल्लेबाज़ जावेद मियांदाद के लिए पैसा हमेशा मसला रहा है। आफ़रीदी कराची में एक खेल पत्रकार की किताब के

Shahid Afridi- India TV Hindi
Shahid Afridi

कराची: पाकिस्तान टी20 टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफ़रीदी ने आरोप लगाया है कि पूर्व लेजेंड बल्लेबाज़ जावेद मियांदाद के लिए पैसा हमेशा मसला रहा है।

आफ़रीदी कराची में एक खेल पत्रकार की किताब के लोकार्पण के मौक़े पर मीडिया से बात कर रहे थे। जब उनको मियांदाद के इस बयान की तरफ लाया गया कि आफ़रीदी सिर्फ पैसे के लिए विदाई मैच खेलना चाहते हैं तो आफ़रीदी ने कहा, “जावेद मियांदाद के लिए पैसा हमेशा मसला रहा है। मियांदा जैसे महान खिलाड़ी को इस तरह के ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान देना शोभा नहीं देता।”

आफ़रीदी ने कहा कि बिदाई मैच हो न हो लेकिन लोग उन्हें प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस सिलसिले में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी नजम सेठ से मिलेंगे।

अधर आफ़रीदी के विवाद पर मियांदाद ने उन (आफ़रीदी) पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया। मियांदाद ने कहा कि आफ़रीदी ने मैच फिक्स किए और देश को बेचा। बल्कि पूरी टीम ने मैच फिक्स किए थे। “अगर मेरे लिए पैसा मसला होता तो मैंने टीम नहीं छोड़ी होती।”

आफ़रीदी ने 2015 विश्व कप के बाद वनडे से सन्यास ले लिया था। इस साल पाकिस्तान टी20 विश्व कप में शुरुआती स्टेज में ही बाहर हो गया था। 

Latest Cricket News