A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम में मोर्ने मोर्कल की वापसी

साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम में मोर्ने मोर्कल की वापसी

तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 मार्च से शुरू होने वाले 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है। 32 वर्षीय मोर्कल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में पिछले साल जून में खेला था।

Morne Morkel | AP Photo- India TV Hindi
Morne Morkel | AP Photo

जोहानिसबर्ग: तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 मार्च से शुरू होने वाले 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है। 32 वर्षीय मोर्कल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में पिछले साल जून में खेला था। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोर्कल पिछले कुछ समय से पीठ दर्द से जूझ रहे थे जिसके कारण उनका करियर भी खतरे में पड़ गया है। वह अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे लेकिन 2 प्रैक्टिस मैचों में खेलने के बाद उनका दर्द फिर से उभर गया था। दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल 7 खिलाड़ी पहले से ही न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेल रहे हैं जबकि अन्य 9 खिलाड़ी शनिवार को रवाना होंगे। 

टीम इस प्रकार है: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, तेम्बा बावुमा, स्टीफन कुक, टेयुनिस डि ब्रुएन, क्विंटन डि कॉक, जेपी डुमिनी, डीन एल्गर, हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, डुने ओलिवर, वेन पर्नेल, वर्नोन फिलैंडर और कागिसो रबादा।

Latest Cricket News